हमारे बारे में
भारत के सभी शहरों से विश्वसनीय बस तीर्थ यात्रा सेवा
कृष्णवे तीर्थयात्रा एक्सप्रेस
🙏 धार्मिक एवं आध्यात्मिक चैरिटी संस्था
कृष्णवे धाम फाउंडेशन एक धार्मिक एवं आध्यात्मिक सामाजिक संस्था है, जो धर्म, आध्यात्मिकता, तीर्थ सेवा, सामाजिक कल्याण एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में कार्य करने के उद्देश्य से समर्पित है। संस्था का प्रमुख उद्देश्य श्रद्धालुओं को उनके नज़दीकी शहरों से भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक सुरक्षित, सुव्यवस्थित, किफायती एवं विश्वसनीय तीर्थ यात्रा सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुँचाना है। संस्था द्वारा श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा, शिव महापुराण, कीर्तन, जागरण, सुंदरकांड, यज्ञ-हवन एवं अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं प्रबंधन की संपूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक उत्पादों की सेवा एवं वितरण को भी बढ़ावा दिया जाता है। प्रमुख तीर्थ स्थलों पर धर्मशाला, यात्री निवास एवं सेवा केंद्रों के विकास के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाता है। फाउंडेशन का एक महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्य महिलाओं, युवाओं एवं स्थानीय उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करना है। इसी उद्देश्य से विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रों में बुकिंग सेंटर एवं सेवा केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से एक ही सेवा केंद्र से बहु-सेवा संचालन कर स्थानीय लोगों को संस्था की तीर्थ यात्रा एवं धार्मिक सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था का दीर्घकालिक लक्ष्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवा को संगठित, सुलभ एवं जन-केंद्रित बनाते हुए एक व्यापक सेवा नेटवर्क का निर्माण करना है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधाएँ, समाज को सेवा और युवाओं एवं महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्राप्त हो सकें।
हमारा उद्देश्य — धर्म एवं आध्यात्मिकता के साथ सेवा, संस्कार, सुविधा और सामाजिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
यदि आप अपने शहर में तीर्थ यात्रा बुकिंग सेंटर शुरू करना चाहते हैं, तो कृष्णवे तीर्थयात्रा एक्सप्रेस पूरे भारत के सभी जिलों एवं तहसीलों में अधिकृत फ्रेंचाइज़ी भी प्रदान कर रहा है।
हमारा मिशन
कृष्णवे तीर्थयात्रा एक्सप्रेस का मिशन भारत की समृद्ध आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को उसके नज़दीकी शहर से सुरक्षित, किफायती, आरामदायक और विश्वसनीय बस तीर्थ यात्रा सेवाएँ उपलब्ध कराना है। हमने संकल्प लिया है कि देश के प्रत्येक प्रमुख शहर में बुकिंग सेंटर का मजबूत नेटवर्क विकसित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा की जानकारी, बुकिंग और यात्रा सेवाएँ अपने शहर के नज़दीक ही आसानी से उपलब्ध हो सकें। हमारा उद्देश्य काशी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन, चित्रकूट एवं अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-केंद्रित यात्रा सेवाओं का विस्तार करना है।
हमारा विज़न
कृष्णवे तीर्थयात्रा एक्सप्रेस का विज़न भारत की समृद्ध आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाते हुए देश के हर प्रमुख शहर में बुकिंग सेंटर का मजबूत नेटवर्क विकसित करना है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को अपने नज़दीकी शहर से सुरक्षित, किफायती, आरामदायक और विश्वसनीय तीर्थ यात्रा सेवाएँ आसानी से उपलब्ध हो सकें। हमारा उद्देश्य सेवा-भाव के माध्यम से तीर्थ यात्रा को सरल, सुलभ एवं सुव्यवस्थित बनाना है। हम ऐसा राष्ट्रव्यापी तीर्थ यात्रा नेटवर्क विकसित करना चाहते हैं, जो श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
हमारी यात्रा सुविधाएँ
प्रत्येक तीर्थ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
- आपके नज़दीकी शहर से बस सुविधा
- नियमित साप्ताहिक तीर्थ यात्रा
- सुरक्षित, स्वच्छ एवं आरामदायक बसें
- यात्रा के दौरान स्नैक्स एवं शुद्ध पेयजल
- धर्मशाला, डॉर्मिटरी या होटल में ठहरने की व्यवस्था
- अनुभवी यात्रा समन्वयक का सहयोग
- परिवार, वरिष्ठ नागरिक एवं समूह यात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था
जो यात्री अधिक आरामदायक यात्रा चाहते हैं, उनके लिए लक्ज़री तीर्थ यात्रा पैकेज भी उपलब्ध हैं। इनमें डीलक्स होटल, स्थानीय दर्शनों के लिए कार, अनुभवी टूर गाइड तथा बेहतर यात्रा प्रबंधन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
भारत के पवित्र धामों की यात्रा
हम आपके नज़दीकी शहर से भारत के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थलों के लिए नियमित साप्ताहिक एवं विशेष मौसमी बस तीर्थ यात्रा पैकेज संचालित करते हैं।
क्यों चुनें कृष्णवे तीर्थयात्रा एक्सप्रेस
आपके नज़दीकी शहर से यात्रा प्रारंभ
सुरक्षित और समयबद्ध बस सेवा
किफायती एवं पारदर्शी शुल्क
नियमित एवं मौसमी तीर्थ यात्रा पैकेज
अनुभवी यात्रा समन्वयक
पूरे भारत में बुकिंग सेंटर नेटवर्क
परिवार एवं समूह यात्राओं के लिए विशेष सुविधा
ISO Certified विश्वसनीय संस्था
ग्राहक संतुष्टि और सेवा-भाव हमारी पहली प्राथमिकता
पूरे भारत में बुकिंग सेंटर फ्रेंचाइज़ी
कृष्णवे तीर्थयात्रा एक्सप्रेस सभी जिलों एवं तहसीलों में अधिकृत बुकिंग सेंटर फ्रेंचाइज़ी प्रदान कर रहा है। यदि आप अपने शहर में बस तीर्थ यात्रा टिकट बुकिंग सेंटर शुरू करना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़कर कम निवेश में एक विश्वसनीय व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।
- संपूर्ण व्यवसाय एवं संचालन प्रशिक्षण
- ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केटिंग सहयोग
- अनुभवी टीम का निरंतर मार्गदर्शन
- नियमित एवं मौसमी तीर्थ यात्रा पैकेजों की बुकिंग सुविधा
अपनी मौजूदा दुकान को बनाइए सम्पूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवा केंद्र!
हमारा शॉप-इन-शॉप बुकिंग पार्टनर मॉडल स्थानीय व्यवसायों एवं धार्मिक संस्थानों को उनके मौजूदा व्यवसाय के साथ तीर्थ यात्रा तथा धार्मिक इवेंट बुकिंग प्रारंभ कर अतिरिक्त आय अर्जित करने, नए ग्राहकों तक पहुँच बनाने तथा श्रद्धालुओं को विश्वसनीय सेवाएँ प्रदान करने का एक सरल, बिना लागत वाला एवं व्यवस्थित अवसर उपलब्ध कराता है।
हमारे साथ कौन जुड़ सकता है?
हमारा संकल्प
कृष्णवे तीर्थयात्रा एक्सप्रेस का उद्देश्य केवल यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाना नहीं, बल्कि उन्हें श्रद्धा, सेवा, सुरक्षा और विश्वास के साथ ऐसा आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है, जो जीवनभर उनकी स्मृतियों का हिस्सा बना रहे। आइए, हमारे साथ जुड़ें और अपने नज़दीकी शहर से भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की दिव्य यात्रा का शुभारंभ करें।
📢 भविष्य की सेवाएँ (Future Services): तीर्थ यात्रा सेवाओं के साथ भविष्य में धार्मिक आयोजनों की बुकिंग, धार्मिक इवेंट मैनेजमेंट, पूजा सामग्री एवं धार्मिक उत्पादों की बिक्री जैसी नई सेवाओं का चरणबद्ध विस्तार करने की योजना है। फ्रैंचाइज़ी पार्टनर्स अपनी ब्यवसायिक सेवा क्षमता, उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय मांग के अनुसार इन अतिरिक्त सेवाओं को अपनाकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे